पटना: पुलिस ने शिक्षकों पर किया लाठीचार्ज, पप्पू यादव ने उठाया सवाल
पटना में शिक्षकों के विरोध पर जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया है। पप्पू यादव ने पुलिस पर सवालिया निशाना साधा है।

पटना में शिक्षकों के विरोध पर जन अधिकार पार्टी के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बयान दिया है। पप्पू यादव ने पुलिस पर सवालिया निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुातबिक पप्पू यादव ने कहा कि विरोध कर रहे शिक्षकों पर पुलिस वाटर कैनन का इस्तेमाल कर सकती थी, उन्हें कानून के मुातबिक गिरफ्तार कर सकती थी, लेकिन पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कि। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गई। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर 4-5 महीने में कुछ नया करते रहेंगे, ताकि पुलवामा की तरह और वोट मिलते रहें।
Jan Adhikar Party Chief & Former MP Pappu Yadav on teachers protest in Patna: Police could have used water canons & arrested them as per law but they lathi-charged them,women got injured.They will keep doing something new every 4-5 months, like Pulwama&keep getting votes. (18.7) pic.twitter.com/dnKTwAVeEZ
— ANI (@ANI) July 19, 2019
बता दें कि गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बिहार के नियोजित शिक्षको पर जमकर लाठियां बरसाईं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधानसभा घेराव को हजारों की संख्या में शिक्षकों पटना पहुंचे यहां पर उनकी पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया तभी जवाब में शिक्षकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के द्वारा की गई लाठीचार्ज में कई शिक्षक जख्मी हो गए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App