बिहार: पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गए।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 16 May 2017 12:31 PM GMT
पटना में राजद नेता पप्पू यादव की आज सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये घटना तब हुई जब पप्पू मॉर्निग वॉक पर निकले थे तभी घर के समीप स्टेशन रोड के पास अपराधियों ने उनकी गर्दन पर गोली मारकर हत्या कर दी।
गोली मारने के बाद आपराधी फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने जब पास जाकर देखा तो राजद नेता की मौत हो चुकी थी। मौत की खबर सुनकर गघरवाले घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अभी तक अपराधियों का पता नहीं लगाया जा सका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story