माओवादी पहले नेताओं को मारो: पप्पू
माओवादियों से देश के राजनेताओं को मारने की अपील करके पप्पू यादव ने राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैला दी।

जन अधिकार पार्टी के एमपी पप्पू यादव विवादित बयान देने के कारण जाने जाते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारे में सनसनी फैला दी है।
उन्होंने माओवादियों से राजनेताओं को मारने की अपील की है।
पप्पू यादव ने नक्सलियों से अपील की है कि वह देश के जवानों को नहीं बल्कि राजनेताओं को मारने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर नक्सली सैनिकों को नहीं बल्कि राजनेताओं को मारते तो बेहतर होता। क्योंकि यही राजनेता देश के सिस्टम को चला रहे हैं।
आपको बता दें कि पटना कि पप्पू यादव बेउर जेल से छूट गए हैं। सुकमा के नक्सली हमले में शहीद जवान नरेश यादव के परिवार वालों से मिलने वह मंगलवार को दरभंगा पहुंचे। शहीद के परिवारों से मिलने के बाद उन्होंने 50000 रुपए की मदद और शहीद के बेटी की शादी का खर्च उठाने की घोषणा भी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App