गाय को हॉर्न मारने पर मालिक ने निकाली आंख
30 वर्षीय गणेश नाम का ये शख्स माल सप्लाई करने वाली गाड़ी चलाता है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 30 April 2017 11:59 AM GMT
बिहार के मैना गांव में गाय को डराने पर एक शख्स को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। गाय के मालिक ने उस शख्स की आंख फोड़ दी। 30 वर्षीय गणेश नाम का ये शख्स माल सप्लाई करने वाली गाड़ी चलाता है।
ये मामला तब हुआ जब 27 अप्रैल को गणेश पास के जिले से अपना काम कर के आ रहा था। नेशनल हाईवे 107 पर उसे एक गाय मिली जिसे रास्ते से हटाने के लिए गणेश ने हॉर्न बजाया। हॉर्न सुनकर गाय डरकर भागने लगी।
गाय को देखकर उसके मालिक राम दुलारे यादव को गुस्सा आ गया और उसने गणेश को इतना पीटा की वो बेहोश हो गया और उसकी आंख पर चोट लग गई।
हालांकि राम दुलारे यादव ने इस बात से इंकार किया है कि उसकी गाय नेश्नल हाईवे पर घूम रही था। उसने कहा कि जिस वक्त गणेश ने गाय को हॉर्न बजाकर डराया उस वक्त वो दूध निकाल रहा था। एसएचओ इजहार आलम ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story