रेलवे जल्द शुरू करेगा ये नई पहल, अब स्टेशनों पर जरुरतमंदों को बचा हुआ खाना दे सकेंगे रेलयात्री
रेलवे जल्द नई पहले शुरु करने जा रहा है। अब रेल यात्रा के दौरान आपका अतिरिक्त भोजन बर्बाद नहीं हो सकेगा, अब इसका इस्तेमाल आप जरुरतमंदों को देने के लिए कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर फ्रिज रखे जाएंगे। आपको अपना अतिरिक्त भोजन इन फ्रिजों में रखना होगा। यह सुविधा जल्द ही पटना जंक्शन पर शुरु होने जा रही है। अभी यह सुविधा कर्नाटक के हुबली स्टेशन पर शुरु की गई है।

रेलवे जल्द नई पहले शुरु करने जा रहा है। अब रेल यात्रा के दौरान आपका अतिरिक्त भोजन बर्बाद नहीं हो सकेगा, इसका इस्तेमाल आप जरुरतमंदों को देने के लिए कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर फ्रिज रखे जाएंगे। आपको अपना अतिरिक्त भोजन इन फ्रिजों में रखना होगा। यह सुविधा जल्द ही पटना जंक्शन पर शुरु होने जा रही है। अभी यह सुविधा कर्नाटक के हुबली स्टेशन पर शुरु की गई है।
इस योजना से प्रभावित होकर अब अन्य जोन के स्टेशनों पर इस व्यवस्था को शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। पटना जंक्शन के एक रेल अधिकारी बताते हैं कि खाना बांटने में अभी रेल यात्रियों को ही प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसी ही व्यवस्था रेलवे द्वारा अन्य स्टेशनों पर भी शुरु करने की तैयारी चल रही है। यह व्यवस्था ए और ए1 ग्रेड के स्टेशनों पर शुरु की जाएगी। पटना जंक्शन ए1 ग्रेड प्राप्त स्टेशन है।
उन्होंने बताया कि फ्रिज की लगभग छह फुट ऊंचाई होगी। इसमें दो रैक तैयार खाने के लिए तता नीचे की रैक फल, सब्जी आदि के लिए हैं। जो यात्री अपने साथ अतिरिक्त भोजन लेकर यात्रा कर रहे हैं और उसे बर्बाद नहीं करना चाहते हैं तो इस फ्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इस तरह की सुविधा अभी हुबली स्टेशन पर है जहां दो बड़े फ्रिज रखे गए हैं। यात्री और फूड कोर्ट के कर्मी बचे हुए खाने को उसमे रखते हैं। बाद में जरुरतमंदों के बीच बांट देते हैं। इस खाने को बुजुर्गों दिव्यांगों और बीमार रेल यात्रियों को बांटा जाता है। सबसे खास बात इसके लिए कोई शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।
रेल अधिकारी के मुताबिक इन फ्रिजों में मांसाहारी या जल्द खराब होने वाले खाने को नहीं रखा जाएगा। इसके लिए फ्रिजों पर बड़े अक्षरों में 'मांसाहारी भोजन नहीं' लिखा जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App