लालू की सजा पर विवाद: गिरिराज सिंह- जैसी करनी वैसी भरनी, RJD-बिहार में घुसने नहीं देंगे
गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिसको गिरफ्तार करना है या घुसने से रोकना है वो रोक कर दिखाएं। मैं कोई तड़ीपार नहीं हूं ना ही मैं कोई अपराधी हूं जो कोई मुझे आने से रोकेगा।

बिहार में चारा घोटाला के एक केस में आज सीबीआई की एक विशेष अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सात साल की सजा सुनाई है। लालू यादव की सजा को लेकर बिहार में भाजपा नेता गिरिराज सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी में जुबानी जंग छिड गई है।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक टिप्पणी की थी उसी को लेकर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा था कि गिरिराज सिंह को बिहार में नहीं घुसने नहीं देंगे।
Kanoon apna kaam karta hai. Ispar meri koi tippni nahi hai. Na ye koi party ka judgement hai. Jaisi karni, waisi bharni: Union Minister Giriraj Singh on Lalu Prasad Yadav sentenced to 7 years in prison in Dumka treasury case pic.twitter.com/h6wjrtaQ49
— ANI (@ANI) March 24, 2018
राबड़ी की धमकी के बाद गिरिराज सिंह और राबड़ी देवी आमने-सामने आ गए है। इस मामले में गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं बिहार का रहने वाला हूं, मेरी जन्म भूमि बिहार है और मेरी कर्म भूमि भी बिहार है।
इसे भी पढ़ें- दुमका कोषागार केसः सजा से बचने के लिए लालू यादव के पास है सिर्फ ये एक रास्ता
गिरिराज सिंह ने आरजेडी प्रमुख लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जिसको गिरफ्तार करना है या घुसने से रोकना है वो रोक कर दिखाएं। मैं कोई तड़ीपार नहीं हूं ना ही मैं कोई अपराधी हूं जो कोई मुझे आने से रोकेगा। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पटना एयरपोर्ट पहुंचे है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App