कोई मां का लाल प्रधानमंत्री मोदी की नीयत पर सवाल नहीं उठा सकताः राजनाथ सिंह
शनिवार को ''भारत के मन की बात मोदी के साथ'' कार्यक्रम के तहत बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मुलाकात की और पार्टी के संकल्प पत्र के लिए लोगों से विचार-विमर्श किया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 9 Feb 2019 2:01 PM GMT
शनिवार को 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम के तहत बिहार पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ मुलाकात की और पार्टी के संकल्प पत्र के लिए लोगों से विचार-विमर्श किया। सिंह संक्लप पत्र समिति के अध्यक्ष भी हैं। इस दौरान उन्होंने जहां पीएम मोदी की तारीफ की वहीं विपक्षी राजनैतिक दलों पर भी जमकर निशाना साधा
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी जी को वर्षों से जानता हूं, हमने साथ काम किया है। अन्य आरोप जो लगाना हो लगा दीजिए कि मोदी जी ने काम कम किए, काम अधिक किए, उनको और काम करना चाहिए, लेकिन कोई मां का ला उंगली उठा कर उनकी नीयत और ईमान पर सवालिया निशान नहीं लगा सकता है।
HM in Patna: Modi ji ko varshon se main janta hun, humne saath kaam kiya hai. Anya aarop jo lagana ho laga dijiye ki Modi ji ne kaam kam kiya, kaam adhik kiya unko aur kaam karna chahiye, lekin koi ma ka laal ungli utha kar unki niyat aur imaan par sawalia nishan nahi laga sakta. pic.twitter.com/P9KNgZEkXF
— ANI (@ANI) February 9, 2019
बता दें कि पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए बीजेपी द्वारा 'भारत के मन की बात मोदी के साथ' कार्यक्रम आयोजित कर पूरे देश में जनता के साथ सकल्प पत्र के लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। इसी के तहत आज राजनाथ सिंह बिहार पहुंचे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story