Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

नीतीश कुमार को फिर याद आया ''महागठबंधन''

2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार सीएम ने महागठबंधन को जरूरी बताया है।

नीतीश कुमार को फिर याद आया महागठबंधन
X

दो साल बाद 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने देश के लिए महागठबंधन बनाने की अपील की है।

बीजेपी को रोकने के लिए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जैसे महागठबंधन सफल हुआ, अगर देश में बने तो महासफल होगा।

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है वो अगुवाई करे और लेफ्ट को साथ दे तो देश में महागठबंधन सफल होगा।

उन्होंने कहा, 'हमारे देश में नेताओं की कमी नहीं है, लोग एकजुट हों। राष्ट्रहित का मुद्दा, एजेंडा हो। नहीं तो जिनके हाथ में केंद्र की सरकार है वो अपना एजेंडा सेट कर देंगे।'

नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि बिहार की तरह यूपी में भी शराबबंदी हो। तो वहीं उन्होंने बूचड़खाने पर रोक को लेकर कहा कि बिहार में 1955 से बूचड़खाने पर प्रतिबंध है।

ये सब बेकार की बात कर रहे है। अवैध बूचड़खाने को कैसे अनुमति दिया जा सकता है। किसानों का कर्ज माफ हो, इस देश में असल मुद्दों पर बहस नहीं हो रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story