इस बार योग दिवस नहीं मनाएगी बिहार सरकार: नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने कहा कि योग रोज करने की चीज है, सिर्फ दिवस मनाकर इसे एक दिन नहीं किया जाना चाहिए।

जहां एक तरफ पूरा देश 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएगा वहीं दूसरी तरफ बिहार सरकार ने इस बार योग दिवस पर अपने आपको दूर रखा है।
Bihar Govt. won't participate in International Yoga Day 'publicity stunt': Nitish Kumar
— ANI Digital (@ani_digital) June 20, 2017
Read @ANI_news story | https://t.co/Gd2vYeBXgB pic.twitter.com/qSvkoUzhc4
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार योग दिवस को पब्लिसिटी स्टंट करार देते हुए किनारा कर लिया है। उन्होंने कहा कि ये पब्लिसिटी स्टंट है इसलिए आज के आयोजनों से बिहार ने दूर रहने का फैसला किया है।
नीतीश कुमार ने कहा कि योग रोज करने की चीज है, सिर्फ दिवस मनाकर इसे एक दिन नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने योग पर राजनीति नहीं करने की भी नसीहत दी।
उनकी नजर में इस योग के माध्यम से कुछ लोग वोट बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि योग के नाम पर यह दिखावा ठीक नहीं लगता है।
बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस देश के कई शहरों में योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही मोदी सरकार ने ही 21 जून 2015 को योग दिवस की शुरुआत की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App