लालू पर नीतीश का पलटवार, कहा- 2019 में मोदी अपराजय
नीतीश कुमार ने कहा पहले से तय नहीं था BJP के साथ जाना।

बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होने और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद से ही दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
#WATCH: #Bihar CM and JD(U) President #NitishKumar addresses media in Patna. https://t.co/BcbBm3oSRT
— ANI (@ANI_news) July 31, 2017
इसी बीच नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल के आरोपों का जवाब देने के लिए प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
प्रेस कांफ्रेंस-
* नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे पास कोई दूसरा विकल्प नहीं था।
* नीतीश ने आरोप लगाया कि आरजेडी का काम करने का तरीका सही नहीं था।
* नीतीश कुमार ने कहा कि भ्रष्टचार के खिलाफ हमेश हमारी जीरो टोलरेंस की नीति रही है।
* हमने कहा था कि सच्चाई जनता के सामने रखी जाए।
* नीतीश कुमार ने कहा कि हमने इस्तीफा देने से पहले लालू प्रसाद यादव से बात की थी।
* नीतीश कुमार ने कहा मोदी को हराने वाला कोई नहीं।
* नीतीश कुमार ने कहा पहले से तय नहीं था BJP के साथ जाना।
* 2019 में मोदी का कोई मुकाबला नहीं।
* नीतीश कुमार ने कहा नया चुनाव विकल्प नहीं था।
* नीतीश ने कहा मुझे कोई धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान न दें।
* नीतीश ने कहा मेरा कास्ट बेस में नहीं , मास बेस में विश्वास।
* शाम के बाद बिहार में चलना मुश्किल था।
* नीतीश कुमार ने कहा बेनामी सम्पति पर मोदी हिट करेंगे।
* नीतीश कुमार ने कहा बेनामी सम्पति पर तेजस्वी ने सफाई नहीं दी।
इसके पहले सोमवार सुबह आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया था कि आज 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार के खिलाफ एक बड़ा खुलासा किया जाएगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App