नीतीश छठी बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, मोदी ने ली उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ
नीतीश कुमार को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को छठी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश को बिहार के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने बुधवार शाम करीब 6.40 बजे महागठबंधन से नाता तोड़कर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एक बार फिर से अपनी सरकार बनाई। नीतीश के अलावा बीजेपी नेता सुशील मोदी ने बिहार के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Patna: Nitish Kumar sworn-in as Chief Minister of Bihar for the sixth time pic.twitter.com/gZabGGkKdN
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
बिहार में महागठबंधन के टूटने के बाद अब सत्ता का सियासी गणित पूरी तरह बदल गया है। 243 सीट वाली बिहार विधानसभा में एनडीए के सहयोग से नीतीश बहुमत के आंकड़े 122 से आगे हैं।
जेडीयू के पास 71 विधायक हैं। बीजेपी के 53, एलजेपी के 2, आरएलएसपी के 2 और जीतनराम मांझी की हम के 1 विधायक के सहयोग से सत्ताधारी गठबंधन के पाले में अब कुल 129 विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश शुक्रवार को ही बहुमत साबित करेंगे। इसके बाद ही बाकी मंत्री शपथ लेंगे।
Nitish Kumar and Sushil Modi sworn in as Chief Minister and Deputy CM of Bihar respectively, at Raj Bhawan in Patna. pic.twitter.com/r2Ar9oSPva
— ANI (@ANI_news) July 27, 2017
नीतीश और सुशील का ये पूरा शपथ समारोह मात्र 9 मिनट में पूरा हो गया। शपथग्रहण के बाद दोनों नेता एक साथ कुर्सियों पर बैठे। समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारे लगाए। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी ने कहा है कि वह गवर्नर द्वारा नीतीश को सरकार बनाने के लिए बुलाने के फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे। तेजस्वी का तर्क है कि आरजेडी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी थी, इसलिए उन्हें सरकार बनाने का मौका देना चाहिए था।
नीतीश ने आरजेदी नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मतभेद के चलते बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद बिहार में बीजेपी और जेडीयू अलग हो गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App