बिहार / औरंगाबाद नक्सली हमले में बड़ा खुलासा, इस वजह से किया था हमला
बिहार के औरंगाबाद में देव थाना के सुदी बीघा गांव में रविवार को एक भाजपा एमएलसी के घर पर 15 नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसको लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 31 Dec 2018 9:17 AM GMT
बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में देव थाना के सुदी बीघा गांव में रविवार को एक भाजपा एमएलसी (BJP MLC) के घर पर 15 नक्सलियों (Naxali) ने हमला कर दिया। जिसको लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा एमएलसी के घर पर हमला करने वाले नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि नोटबंद के दौरान नेता ने उनसे 5 करोड़ रुपया लिया था। जो अभी तक नहीं लौटाया गया। जिसकी वजह से उसके घर पर हमला कर दिया।
नक्सलियों ने कहा कि भाजपा नेता काफी दिनों से पैसा नहीं लौटा रहा था। इसलिए उन्होंने उनके घर पर धावा बोल दिया और हमले में राजन सिंह के चाचा को गोली मार दी।
बता दें कि नक्सलियों ने 4 बसों समेत 7 वाहनों में आग लगा दी थी। वहीं घटना के दौरान इलाके में 100 से ज्यादा राउंड की फायरिंग की। अभी भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटना स्थल पर नक्सली एक पर्चा छोड़कर गए थे। जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story