Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

नरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में JDU में हुए शामिल, ''हम'' का हुआ विलय

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के नेता नरेंद्र सिंह ने पटना में जेडीयू का दामन थाम लिया है। नरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की। नरेंद्र सिंह ने जीतनराम मांझी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने पार्टी से गद्दारी व धोखेबाजी की है।

नरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में JDU में हुए शामिल, हम का हुआ विलय
X
जनता दल युनाइटेड(JDU) से निष्काशित और बागी नेता जीतन राम मांझी के लिए बड़ा झटका। जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता नरेंद्र सिंह ने आज पटना में जेडीयू का दामन थाम लिया है। नरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की।
नरेंद्र सिंह ने महासम्‍मेलन में कहा कि उन्‍होंने कभी जीतन राम मांझी को मुख्‍यमंत्री बने रहने देने के लिए नीतीश कुमार का विरोध किया था लेकिन अब उन्हे लगता है कि उनका यह फैसला गलत था। नरेंद्र सिंह ने जीतनराम मांझी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्‍होंने पार्टी से गद्दारी व धोखेबाजी की है।

आपको बता दे कि हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के विरोधी गुट ने रविवार को पटना में हुए महासम्‍मेलन में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटा दिया था। पार्टी ने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी को पद से हटाकर गजेंद्र मांझी को नया अध्‍यक्ष घोषित कर दिया था।
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी ने यह घोषणा कर दी है कि पार्टी का सोमवार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में विलय कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जीतन राम मांझी ने पार्टी की कार्यसमिति से परामर्श किए बिना ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ विपक्षी महागठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी दो गुटों में विभाजित हो गया था। जहां, एक गुट मांझी के साथ है वहीं, दूसरे गुट की अगुवाई नरेंद्र सिंह कर रहे हैं। नरेंद्र सिंह की अगुवाई वाले गुट ने रविवार को पटना में महासम्‍मेलन कर जीतन राम मांझी को अध्‍यक्ष पद से हटाते हुए पार्टी के जदयू में विलय की घोषणा कर दी थी। उसका विपक्षी महागठबंधन से कोई नाता नहीं है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story