अब पटना के शेल्टर होम में दो लड़कियों की मौत, PMCH डॉक्टरों ने किया खुलासा
बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घटना के बाद राजधानी पटना के आसरा होम में दो लड़कियों की मौत हो गई है। इसके बाद शेल्टर होम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम की घटना के बाद राजधानी पटना के आसरा होम में दो लड़कियों की मौत हो गई है। इसके बाद शेल्टर होम को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही जांच पड़ताल की जा रही है।
मुजफ्फरपुर बालिका गृह रेप कांड विवाद के बाद अब राजधानी पटना के शेल्टर होम में दो युवतियों की मौत होने से कई तरह की बातें कही जा रही हैं। पहले तो कहा जा रहा था कि लड़कियों का इलाज के दौरान मौत हो गया लेकिन इसको लेकर पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
इसे भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर कांडः दिनभर पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया ब्रजेश ठाकुर का बेटा
पीएमसीएच के सुपरिटेंडेंट ने बताया कि लड़कियों को मृत लाया गया था। इसके बाद हमनें नियम-कानून के तौर पर पहले पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का सच पता चल जाएगा।
2 girls were brought dead y'day. As per protocol, we informed police&conducted postmortem. As they were brought dead there's no question of ailment.Postmortem will reveal cause of the deaths:Superintendent,Patna Medical College&Hospital on death of 2 girls of 'Aasra Home' #Bihar pic.twitter.com/sw0VVTIkaT
— ANI (@ANI) August 12, 2018
फिलहाल अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। शुक्रवार को जब पुलिस ने छापा मारा था तो आसरा गृह में कुल 75 लड़कियां मौजूद थीं। मृत लड़कियों में एक की उम्र 15 से 17 साल है तो दूसरी 35 वर्ष के आसपास की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App