मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस: मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्क
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा गिरफ्तारी से लगातार बच रही हैं।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस मामले में बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा गिरफ्तारी से लगातार बच रही हैं। मंजू वर्मा गिरफ्तारी से बचने के लिए पिछले कुछ समय से फरार हैं।
कोर्ट की ओर से मंजू वर्मा की संपत्ति की कुर्की-जब्ती का आदेश जारी किया गया है। कोर्ट के आदेश जारी होने के बाद बेगुसराय स्थित उनके आवास को आज कुर्क करने का काम शुरू हो गया है।
Muzaffapur shelter home case: Police attach the property of former Bihar Minister Manju Verma at her residence in Begusarai. pic.twitter.com/AxhZZx7zP4
— ANI (@ANI) November 17, 2018
बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार के नेतृत्व में उनकी संपत्ति की कुर्की की प्रक्रिया शुरू की गई है। बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल कोर्ट ने पुलिस की याचिका पर सुनवाई करते हुए मंजू वर्मा के इश्तेहार और कुर्की-जब्ती का निर्देश दिया।
बता दें कि आर्म्स एक्ट में एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार चल रही मंजू वर्मा को सरेंडर करने के लिए दबाव बनाने के इरादे से पुलिस ने कोर्ट में उनकी कुर्की-जब्ती के लिए याचिका दायर की थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फरार चल रहीं मंजू वर्मा को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) पार्टी से 15 नवंबर को निलंबित कर दिया गया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Muzaffarpur shelter home case manju verma begusarai court attachment property bihar former Bihar Minister Manju Verma begusarai Bihar Police SP Avkash Kumar Muzaffarpur shelter home rape case girls gange rape Bihar Manju Verma property मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस बिहार मंजू वर्मा की संपत्ति कुर्क बेगूसराय बिहार पुलिस रेप