बिहार: मुंगेर में ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर 6 महिलाओं की मौत, एक घायल
बिहार के मुंगेर में गंगा स्नान कर घर लौट रहीं 6 महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

बिहार के मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के अदलपुर हाल्ट के पास सोमवार सुबह भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आकर 6 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि एक महिला घायल हो गई।
#Bihar: 6 women died after being run over by a train at Adalpur Halt near Munger, the women were allegedly going to board a train to Munger
— ANI (@ANI) October 23, 2017
इसे भी पढ़ें- शादी के बाद पत्नी से मन भर गया तो भाई के साथ मिलकर करने लगा ये गंदा काम
एसपी आशीष भारती का कहना है कि मृत महिलाओं की अभी पहचान नहीं हो सकी है। जबकि घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पाताल भेज दिया गया है। इस हादसे से आक्रोशित इलाके के लोगों ने ट्रेन को रोक रखा है। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और आक्रोशित लोगों को समझाकर ट्रेन को रवाना करने के लिए कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- 10वीं की छात्रा ने बिहार बोर्ड की खोली पोल, फेल होने के बाद निकली टॉपर
एसपी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब महिलाएं गंगा स्नान कर अपने घरों को लौट रही थी। आशंका जताई जा रही है कि पटरी पार करते समय कुहासे के कारण उन्हें ट्रेन नहीं नजर नहीं आई होगी और वह हादसे का शिकार हो गयीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App