शर्मनाकः दर्जनभर लोगों ने मां-बेटी से किया गैंगरेप, आरोपियों कि तलाश में जुटी पुलिस
बिहार के गया में दर्जनभर लोगों ने परिवार के मुखिया को पेड़ से बांधकर मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

महिला यौन उत्पीड़न का एक और मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने शर्म की सारी हदे पार कर मां-बेटी को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया हैं। आरोप है कि लगभग दर्जनभर से भी ज्यादा लोगों ने पीड़ित महिला और उसकी बेटी के साथ गैंग रेप किया।
मामला बिहार के गया जिले के सोनडीहा गांव के नजदीक का है, जहां दर्जनभर लोगों ने बुधवार रात को घर लौट रही मां-बेटी के साथ जबरन ब्लात्कार किया। यही नहीं आरोपियों ने पीड़ित महिला के पति को पेड़ से बांधकर इस घटना को अंजाम दिया।
बता दे कि मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाही करते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता ने पकड़े गए आरोपियों में से दो लोगों की पहचान भी कर ली है। पुलिस अब बाकी के आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
आपको बता दे कि पीड़ित परिवार के मुखिया गुरारू में एक निजी क्लीनिक चलाते है। कल रात यानी बुधवार को वह अपना क्लीनिक बंद कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ वापिस घर लौट रहे थे। तभी पहले से ही घात लगाए बैठे दर्जनभर लोगों ने उनके परिवार पर हमला बोल दिया।
हमलावरों ने पहले तो परिवार के मुखिया को पेड़ से बांध दिया और फिर उसके बाद सभी आरोपियों ने मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आपको बता दे कि मामले के संज्ञान में आते ही एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि शक के आधार पर हमने सोनडीहा गांव से 20 युवकों को हिरासत में लिया है।
एसएसपी के मुताबिक पीड़िता ने पकड़े गए लड़कों में से दो युवकों की पहचान भी कर ली है। पुलिस अब पकड़े गए दोनों युवकों की निशानदेही पर बाकी बचे आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App