खराब खाना खाने से 70 से ज्यादा लोग हुए बिमार, एक बच्चे की हालत गंभीर, DM ने दिए जांच के आदेश
बिहार के गया में 70 से ज्यादा बच्चे खराब खाना खाने से बिमार हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने सभी बच्चों की हालत को स्थिर बताया है।

बिहार के गया में 70 से ज्यादा बच्चे खराब खाना खाने से बिमार हो गए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टर ने सभी बच्चों की हालत को स्थिर बताया है।
इसे भी पढ़ेंः अमित शाह ने राहुल गांधी से पूछा- BJP ने किस उद्योगपति का कर्ज माफ किया बताओ?
घटना गया के वजीरगंज क्षेत्र के बुधौल गांव की है। ये सभी बच्चे गांव के ही एक व्यक्ति के घर आई बारात में खाना गए थे। खाना खाने के बाद इन सभी बच्चों को उल्टी होने लगी।
इन सभी को भी ईलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के अधीक्षक का कहना है कि सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल ठीक है। एक बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है। ॉ
डीम ने दिए जांच के आदेश
बीमार लोगों में बच्चे, बच्चियां, पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। गया के डीएम अभिषेक कुमार सिंह ने कहा की सभी लोगों की तबियत ठीक है और उन्हें उचित दवाईयां मुहैया करा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि बाकि मामले की जांच होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App