पोस्टरों में महिषासुर के रूप में दिखाए गए पीएम मोदी, कांग्रेस ने बनाई दूरी
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां गांधी मैदान में होने वाली रैली से एक दिन पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिषासुर के रूप में दिखाने वाले एक पोस्टर से अपनी दूरी बना ली है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 Feb 2019 6:18 AM GMT
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की यहां गांधी मैदान में होने वाली रैली से एक दिन पहले बिहार प्रदेश कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिषासुर के रूप में दिखाने वाले एक पोस्टर से अपनी दूरी बना ली है। ये पोस्टर कथित तौर पर कांग्रेस के समर्थकों ने लगाए थे। भाजपा ने इसे लेकर नाराजगी जाहिर की है।
पोस्टर में राहुल को भगवान राम और प्रियंका गांधी वाड्रा को देवी दुर्गा के रूप में भी दिखाया है। एक स्थानीय निवासी ने यहां एक दीवानी(सिविल) अदालत में गांधी, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख मदन मोहन झा और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एक मामला दायर किया है। पार्टी के नेताओं को पोस्टर में हिंदू देवी-देवताओं के रूप में दिखा कर हिंदुओं की भावना को आहत करने का उन पर आरोप लगाया गया है।
वहीं, झा ने कहा, ‘‘ यह कांग्रेस का पोस्टर नहीं है। हम उन लोगों के कृत्यों के लिए दोषी नहीं ठहराए जा सकते जो खुद को हमारा समर्थक होने का दावा करते हैं लेकिन जो पार्टी के अनुशासन का पालन नहीं करते।'
पार्टी के एमएलसी प्रेम चंद्र मिश्रा ने कहा, ‘‘ हम यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि इस तरह का पोस्टर किसने लगाया है। अगर वह किसी भी तरह से पार्टी से जुड़ा पाया जाता है तो उसके खिलाफ कडी़ कार्रवाई की जाएगी।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story