मोदी कैबिनेट : बिहार से रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान समेत इन नेताओं को मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह
बिहार में भाजपा की सहयोगी दल लोजपा के अध्यक्ष राम विलास पासवान को मोदी सरकार-2 में मंत्री बनाए जाने का न्यौता मिल गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीएमओ से पासवान को जब आज फोन आया तो पार्टी में खुशी की लहर आ गई।

बिहार में भाजपा की सहयोगी दल लोजपा के अध्यक्ष राम विलास पासवान को मोदी सरकार-2 में मंत्री बनाए जाने का न्यौता मिल गया है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक पीएमओ से पासवान को जब आज फोन आया तो पार्टी में खुशी की लहर आ गई। गौरतलब है कि लोजपा की बैठक में रामविलास पासवान को ही केंद्र में मंत्री बनाए जाने की सहमति जताई गई थी।
इसके अलावा बिहार से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद व भाजपा बिहार के अध्यक्ष नित्यानंद राय और जदयू के आरसीपी सिंह को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने के लिए न्यौता मिला है।
वहीं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह को भी मंत्री बनाए जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि गिरिराज सिंह को कानून मंत्री बनाया जाएगा। सभी भाजपा नेता शाम साढ़े चार बजे पीएम मोदी से मुलाकात करने जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App