बिहार : फरार बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जारी किया वीडियो, बताया कब करूंगा सरेंडर
पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हुए बिहार में मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वे किस दिन सरेंडर करेंगे।

पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हुए बिहार में मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया है कि वे किस दिन सरेंडर करेंगे।
विधायक अनंत सिंह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि वह गिरफ्तारी के डर से भागे नहीं हैं। अपने बीमार दोस्त को देखने के लिए कहीं आए हैं। उन्होंने कहा है कि 3..4 दिन में सरेंडर कर देंगे। बता दें कि शनिवार देर रात पटना पुलिस की टीम बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे।
बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बता दी पटना पुलिस को उसकी हैसियत, video जारी कर कहा-3,4 दिन मे करूंगा surrender #biharcrime #strongmanMLA #anantsingh #videoviral pic.twitter.com/LlWhP12izC
— kajal lall (@lallkajal) August 19, 2019
पुलिस ने इस हफ्ते की शुरुआत में विधायक अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में उनके घर पर छापामारी की थी। उनके घर से पुलिस ने एक एके-47 राफफल, ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया था। निर्दलिय विधायक के आर्म एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां (निरोधक) अधिनियम' (यूएपीए) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App