पहले अगवा कर नाबालिग से किया गैंगरेप, फिर चलती ट्रेन से फेंका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़िता के मामले में खुद संज्ञान लिया है।

बिहार के लखीसराय में निर्भया कांड जैसा मामला सामने आया है। घर से निकली लड़की को अगवाकर अपराधियों ने गैंगरेप किया। फिर बेहोश होने पर उसे ट्रेन में चढ़ा लिया और फिर से गैंगरेप कर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
पीड़िता पटना के एक अस्पताल भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के लाखोचक गांव की है। जहां गुरुवार की रात ही मैट्रिक की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
पीड़िता ने बताया कि रात वह अपने घर से शौच के लिए निकली थी उसी दौरान गांव के ही मृत्युंजय कुमार उर्फ भोथी ने उसे पकड़ लिया और हथियार के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बाद में पीड़िता को वंशीपुर स्टेशन पर पहले तो एक ट्रेन में चढ़ाया गया और उसके साथ 6 लोगों ने दुष्कर्म किया। इन 6 में एक संतोष कुमार था जिसे वह पहचानती है। दुष्कर्म के बाद सभी ने किऊल स्टेशन के पास चलती ट्रेन से उसे फेंक दिया़।
इस बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीड़िता के मामले में खुद संज्ञान लिया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App