मौसम की जानकारी: बिहार और झारखंड में घने कोहरे से लोग परेशान, 8 जनवरी तक बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम की जानकारी: पूर्वी भारत के कई हिस्सों विशेष रूप से बिहार और झारखंड में घना कोहरा बना हुआ है, जिससे राज्य के कई इलाकों में ठंड जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 8 से 9 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

मौसम की जानकारी: पूर्वी भारत के कई हिस्सों विशेष रूप से बिहार और झारखंड में घना कोहरा बना हुआ है। जिससे राज्य के कई इलाकों में ठंड जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 8 से 9 जनवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की माध्यम में बारिश देखी गई। हांलाकि अन्य राज्यों में बारिश की तीव्रता अधिक थी।
वहीं बिहार के आसपास के इलाके में रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार आठ और नौ जनवरी को बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश की हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
साथ ही गया का न्यूनतम तापमान 11.5 और अधिकतम 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। भागलपुर का न्यूनतम 13.9 और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 13.8 और अधिकतम 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूरे प्रदेश में 10 जनवरी तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है, जिससे 11 जनवरी से ठंड में वृद्धि होने की संभावना भी जताई गई है।