मौसम की जानकारी: बिहार के कई जिलों में ठंड से राहत, अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना
मौसम की जानकारी: बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम साफ हो गया है, जिससे धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हांलाकि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले एक से दो दिनों तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं।

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): बिहार की राजधानी पटना समेत कई जिलों में गुरुवार से मौसम साफ हो गया है, जिससे धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हांलाकि मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले एक से दो दिनों तक बारिश होने की संभावना जताए गए है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को मौसम साफ होने के बाद पटना का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि भागलपुर में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, गया में न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घटों में एक बार फिर से कई जिलों में बारिश होने की संभावना जतायी गई है। हांलाकि उसके बाद से मौसम साफ तो हो जाएगें, लेकिन रात से सुबह होने तक कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। जिससे तापमान में गिरावट के साथ कनकनी वाली ठंड जैसी महसूस की जाएगी।