मौसम की जानकारी: बिहार के कई जिलों के तापमान में आई गिरावट, तेज हवाओं ने बढ़ायी ठंड
मौसम की जानकारी: बिहार में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे कई जिलों में फिर से ठंड का असर बढ़ता हुआ दिख रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन शाम से ठिठुरन जैसी ठंड महसूस हो रही है।

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): बिहार में एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिली है, जिससे कई जिलों में फिर से ठंड का असर बढ़ता हुआ दिख रहा है। वहीं दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन सुबह और शाम से ढलते मौसम के बाद से ठिठुरन जैसी ठंड महसूस हो रही है।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इसके पहले अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंच गया था। इससे लोगों को थोड़ी राहत तो मिली थी, लेकिन तापमान में गिरावट आने से एक बार फिर ठंड अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है।
वहीं शुक्रवार को कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। हवा की रफ्तार भी 13 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे ठंड का असर ज्यादा रहा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम और खराब होने की संभावना है। इस दौरान दिन में भी धूप निकलने की संभावना कम है, जिससे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहने की संभावना बन सकती है।