मौसम की जानकारी: बिहार और झारखंड के मौसम में अगले दो दिन तक उतार- चढ़ाव, बारिश होने के भी आसार
मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : बिहार और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। वहीं अगले दो दिनों तक इन दोनों राज्यों में छिटपुट बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) : बिहार और झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वहीं बिहार में अगले दो दिनों तक छिटपुट बारिश के साथ तेज हवा चलने का भी संभावना जताई गई है। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। तापमान में गिरावट होने से रात में कनकनी बढ़ने का भी अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के सभी प्रदेशों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। वहीं पटना में न्यूनतम तापमान 10.6 और अधिकतम तापमान 20.7, गया में न्यूनतम तापमान 11.2 और अधिकतम 21. 2, भागलपुर में न्यूनतम तापमान 11.9 और अधिकतम 20.9 और पूर्णिया में न्यूनतम तापमान 12.3 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं झारखंड राज्य के उत्तर-पूर्व इलाके में में तीन जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है, जबकि पूरे राज्य में पांच जनवरी से मौसम साफ होने के साथ ठंड बढ़ सकती है।मौसम विभाग के अनुसार रांची का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं कांके का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।