मौसम की जानकारी: बिहार के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना, ठंड बढ़ने के आसार
मौसम की जानकारी: बिहार के पटना सहित कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बुधवार को कई जिलों में रिमझिम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ और बढ़ती ठंड महसूस की जा रही है।

मौसम की जानकारी: बिहार के पटना समेत कई जिलों में गुरुवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं बुधवार को कई जिलों में बारिश की बूंदा-बांदी देखने को मिली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज के साथ बढ़ता हुआ ठंड महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।
इसके अलावा शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे तो वहीं शनिवार से मौसम साफ होने की उम्मीद जताई है। बादल की चादर हटने से मौसम साफ तो हो जाएगें, लेकिन न्यूनतम तापमान में पारा गिरने के साथ रात में ठंड बढ़ेगी। वहीं बक्सर, गया, पूर्वी, पश्चिमी चंपारण, पटना सहित कई जिलों के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमन में एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई।
जबकि पटना में अधिकतम तापमान 20.0 और न्यूनतम तापमान 9.8, गया में अधिकतम तापमान 23.1 और न्यूनतम तापमान 9.2, भागलपुर में अधिकतम तापमान 22.4 और न्यूनतम तापमान 9.6, पूर्णिया में अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।