Mausam Ki Jankari: उत्तर बिहार में लगातार हो रही बारिश से मौसम ने ली करवट, ठंड बढ़ने की आशंका
Mausam Ki Jankari: बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश की वजह से एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। कुछ हिस्सों में ठंड बढ़ने की आशंका है।

Mausam Ki Jankari: बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश की वजह से मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया। मौसम के बदले मिजाज से पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च को कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालाकिं 6 तथा 7 मार्च को रिमझिम बारिश के कारण आसमान में बादल छाए रहेंगे।
बदलते मौसम की वजह से बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। जिससे दिन में थोड़ी धूप तो निकलेगी, लेकिन रात में लोगों को ठंड महसूस होगी। बदलते मौसम का असर सबसे ज्यादा गया में देखा गया। इस दाैरान 7 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
साेमवार काे अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 7 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में वृद्धि और कमी हो सकती है।