Mausam ki Jankari : प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड़, 11 लोगों की मौत
Mausam ki Jankari : मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी होने की वजह से झारंखड और बिहार में ठंड बढ़ गई है। अगले 4 दिनों तक कड़ाके ठंड की चपेट से घिरा रहने की संभावना जताई है।

मौसम की जानकारी (Mausam ki jankari): पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी की वजह से पूरा उत्तर भारत कड़ाके ठंड की चपेट में है। राजधानी पटना समेत कई प्रदेशों में सर्द हवाओं की चादर ओढ़े हुए है। जिससे कुछ दिनों से लगातार कपकपाती ठंड जारी है। सर्द हवा के चलते अब तक बिहार में 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम पारा 10.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट होने की वजह से अभी कुछ दिनों तक पूरा क्षेत्र ठंड की चपेट में रहेगा।
वहीं दूसरी तरफ झारखंड में शुक्रवार से आसमान से बादल साफ तो हो जाएंगे। लेकिन अगले 4 दिनों तक तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना बताई गई है। 27 और 28 दिसंबर की सुबह में कुहासा और धुंध के आसार हैं।
जिसमें न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। साथ ही मौसम खराब होने की वजह से कुछ विमानों को रद्द कर दिया गया है। वहीं 3 विमान सेवा के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App