मौसम की जानकारी : बिहार के कई जिलों में जोरदार बारिश, स्काईमेट ने जताई बाढ़ की आशंका
बिहार में एक बार फिर से मानसून ने जोरदार दस्तक दी है। रविवार को राज्य के करीब सभी जिले में मानसून का असर रहा। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से निजात मिली वहीं आसमान के घुमड़ते बादलों ने किसान से लेकर आम आदमी तक को राहत दिया। राज्य में रविवार को मध्यम बारिश हुई। जिसमें पटना, गया और भागलपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की गरज के साथ अच्छी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक बिहार के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के चपेट में बाढ़ आने की भी संभावना है। स्काईमेट के अनुसार अगले हफ्ते तक बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश की आसंका है। स्काईमेट ने यह भी कहा कि आने वाले 12 जुलाई तक राज्य में बाढ़ का खतरा भी बन सकता है।
स्काईमेट के अनुसार मानसून का ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर बढ़ेगा, संभवतः 13 या 14 जुलाई के आसपास मौसम की में भी खासा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। नतीजतन, बिहार की सीमावर्ती इलाकों में भी भारी से भारी बारिश होने की आशंका है। जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।
इस दौरान नेपाल के आसपास के हिस्सों में भी भारी वर्षा होगी। और जब भारी बारिश नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में होगी तो पानी बिहार की सीमा तक पहुंचेगा जिससे बाढ़ की आशंका बन सकती है। भारी बारिश के कारण पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, कोशी, खगड़िया और सुपौल जैसे स्थानों पर बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App