मौसम की जानकारी: गर्मी के बाद अब बिहार में बारिश का कहर, स्कूल कॉलेज बंद, 6 जिलों में बाढ़
भारत में मानसून की शुरुआत के साथ कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। केरल मुंबई और अब उत्तर भारत में बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं।

भारत में मानसून की शुरुआत के साथ कई राज्यों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन गए हैं। केरल मुंबई और अब उत्तर भारत में बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में बिहार के कई जिलों में नदियां उफान पर हैं।
बिहार में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर रखी है। खगड़िया, पूर्णिया, अररिया, मोतिहारी,मधुबनी, भागलपुर, बेतिया, सुपौल, सीतामढ़ी और मधेपुरा में बारिश होने की संभावना है।
कोसी नदी में उफान के चलते मधुबनी के जयनगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां कमला का तटबंध टूट गया। इसको लेकर प्रशासन ने कई जगहों को खाली करवा दिया है। दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
बता दें कि जिला प्रशासन ने पूर्वी चंपारण और मोतिहारी में धारा 144 लगाई लागू कर दी है। कई जिलों में बारिश और बाढ़ के चलते स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले लू और चमकी बुखार से बिहार में 150 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई। आपदा प्रबंधन विभाग ने शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया और किशनगंज जैसे 6 जिलों में बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Udbhav Tripathi
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज से स्नातक पूर्ण किया हूं। पढ़ाई के दौरान ही दैनिक जागरण प्रयागराज में बतौर रिपोर्टर दो माह के कार्य का अनुभव भी प्राप्त है। स्नातक पूर्ण होने के पश्चात् ही कैंपस प्लेसमेंट के द्वारा हरिभूमि में बतौर एक्सप्लेनर के रूप में कार्यरत हूँ। अध्ययन के साथ साथ ही कंटेंट राइटिंग में विशेष रुचि है।