मौसम की जानकारी: अगले दो दिनों में बारिश की संभावना, बढ़ेगी ठंड
मौसम की जानकारी: बिहार के कई प्रदेशों में आने वाले दिनों में 8 से 9 जनवरी तक फिर से बारिश होने का अनुमान है, जिससे ठंड के साथ कनकनी बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम की जानकारी: बिहार के कई प्रदेशों में कुछ दिनों से बारिश के साथ ठंड भी बढ़ गई थी। हांलाकि अभी मौसम साफ होने के साथ ठंड से राहत तो मिल गई है, लेकिन आने वाले दिनों में 8 से 9 जनवरी तक फिर बारिश होने का अनुमान है, जिससे ठंड के साथ कनकनी भी बढ़ जाएगी।
साथ ही बारिश होने से तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी के बाद मौसम साफ के साथ बारिश भी रूक जाएगा, लेकिन ठंड का प्रकोप कम होने के बजाय बढ़ सकता है।
वहीं राज्य के कुछ हिस्सों में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। जबकि गया में सबसे अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जो न्यूनतम तापमान 11.5 से गिरकर 6.9 डिग्री पहुंच गया है। जिससे आज सबसे ज्यादा घने कोहरे बने रहने की संभावान जताई गई है। साथ ही पटना में 12.5 डिग्री से लुढ़ककर 9.6 डिग्री पर पहुंच गया।
न्यूनतम तापमान में गिरावट को देखते हुए अगले दो दिनों तक कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है। वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया में 2- 3 डिग्री तक और पारा गिर सकता है। साथ ही पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर में आज घने कोहरे के साथ पूरे दिन आसमान बादल से ढके हुए नजर आएंगे।