Hari bhoomi hindi news chhattisgarh

मौसम की जानकारी : बिहार में बाढ़ की कहर से 4 की मौत, 18 लाख लोग प्रभावित

बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति ने रविवार को गंभीर रूप ले लिया। राज्य में बाढ़ की चपेट में कुल 9 जिले आ गए हैं। इन जिलों में बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है।

मौसम की जानकारी : बिहार में बाढ़ की कहर से 4 की मौत, 18 लाख लोग प्रभावित
X
Mausam Ki Jankari Bihar 4 Died Due To Flood 18 Lacks People Flood Affected In Bihar

बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति ने रविवार को गंभीर रूप ले लिया। राज्य में बाढ़ की चपेट में कुल 9 जिले आ गए हैं। इन जिलों में बाढ़ की वजह से चार लोगों की मौत हो चुकी है वहीं करीब 18 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल की सीमा से लगे जगहों पर भारी बारिश की वजह से पांच नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है।

सीएम नीतीश कुमार ने सभी बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया है। प्रशासन की रिपोर्ट में चार लोगों की मौत हुई है जिसमें अररिया के दो वहीं किशनगंज और शिवहर के एक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। आपदा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के कुल नौ जिलों में मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, किशनगंज, शिवहर व सीतामढ़ी की कुल 18 लाख की आबादी बाढ़ की चपेट में है।

रिपोर्ट के अनुसार सीतामढ़ी जिले में बाढ़ से सबसे ज्यादा आबादी यानी की कुल 11 लाख लोग प्रभावित हैं। दूसरे नंबर पर अररिया जिला बाढ़ से प्रभावित है, यहां कुल 5 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। सभी प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की टीम तैनात किए गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर का इंतजाम की हुई है।

सीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए हर संभव व्यवस्था का इंतजाम करने के लिए कहा है। इन सब के बीच राज्य में अगले चार दिनों के भीतर भारी बारिश की संभावना है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story