बिहार में बाढ़ का कहर, मनोज वाजपेयी ने लगाई मदद की गुहार

बॉलीवुड एक्टर मनोज वाजपेयी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपने गांव को बाढ़ के कहर से बचाने के लिए मदद मांगी है।
वाजपेयी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो ट्वीट किए हैं। जिसमें पहले ट्वीट में मनोज ने लिखा है कि बिहार के पश्चिमी चंपारण में बाढ़ की स्थिती बहुत विनाशकारी है।
हमारा गांव इससे बुरी तरह प्रभावित है। बाढ़ के कहर के चलते लोग खाने की कमी से जूझ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: जलमग्न हुआ नेपाल और बिहार, निकल चुका है अबतक 500 लोगों की जान
वहीं दूसरे ट्वीट में वाजपेयी ने नीतीश कुमार को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से मदद मांगते हुए लिखा है कि मैंने हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित इलाकों पर मदद की अपील की है।
इसे भी पढ़ें:सृजन घोटाला: CM नीतीश कुमार ने दिए CBI जांच के आदेश
वाजपेयी ने कहा कि उम्मीद और प्रार्थना है कि लोगों के पास जल्द ही मदद पहुंचेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है। जिसके कारण जनजीवन पूरा अस्त-व्यस्त है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS