मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान युवक ने विरोध में लगाए नारे, नीतीश कुमार बोले- क्यों चें-चें कर रहे हो
बिहार के दरभंगा में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपना भाषण दे रहे थे और अपने विकास कार्यों को बता रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है।

बिहार के दरभंगा में जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अपना भाषण दे रहे थे और अपने विकास कार्यों को बता रहे थे। तभी एक व्यक्ति ने विरोध में नारे लगाते हुए कहा कि उनके इलाके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवक पर भड़क उठे।
#WATCH: #Bihar CM Nitish Kumar reprimands a man during a speech in Darbhanga for raising slogans over development work not being done in his area. Man was detained by Police & later released after CM's intervention* (earlier tweet with the word 'interference' has been deleted) pic.twitter.com/KpD0XgSCIl
— ANI (@ANI) April 20, 2018
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- क्यों चें-चें कर रहे हो। अगर दिक्कत हो हमें बताओ। हम हल करेंगे। लेकिन जो बात कह रहे हैं, उसे ध्यान से सुनो। अगर बेटियों-बहुओं का ख्याल नहीं रखोगे। अगर वे नहीं होंगी तो ब्याह किससे करोगे।
ये भी पढ़ें- लंदन से पीएम मोदी का आया फोन कॉल, भाषण रोककर शिवराज सिंह चौहान ने की बात
नीतीश कुमार ने आगे कहा, “अरे यार, काहे के लिए बोल रहे हो। तुम आ जाओ यहां। तुम्हारे मन में कोई समस्या हो तो आ जाओ यहां। ऐसे चें-चें करने से कोई फायदा है? क्या मतलब है? तुम्हारे गांव में क्या दिक्कत है, बताओ आकर।”
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा के एक कार्यक्रम में थे। वह मंच पर जनता को संबोधित कर रहे थे। महिलाओं और बेटियों का सम्मान करने के बारे में बता रहे थे, तभी भीड़ में एक शख्स विरोध जताने लगा। वह अपने इलाके में विकास न होने को लेकर सवाल कर रहा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App