बिहार में महागठबंधन टूटने की ये हैं 8 बड़ी वजहें
बिहार में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के बीच बना महागठबंधन टूट गया है।

बिहार की जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार में लंबे समय से चल रहे विवाद में सरकार गिर गई। नीतीश कुमार की पार्टी ने तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप के बाद इस्तीफा मांगा था।
लेकिन आरजेडी ने तेजस्वी पर कोई फैसला नहीं लिया गया था जिसके चलते नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जानिए महागठबंधन टूटने की 8 बड़ी वजह है....
ये भी पढ़ें - नीतीश आज लेंगे सीएम पद की शपथ, मोदी होंगे डिप्टी सीएम
1. नीतीश कुमार चाहते थे कि तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा दें वहीं लालू यादव इस बात पर अड़े हुए थे कि तेजस्वी डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
2. भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ बंद कमरे में करीब 45 मिनट तक मीटिंग की थी।
3. इसके बाद नीतीश ने दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी इस मामले को लेकर बैठक की थी।
4. आरजेडी विवाद के बाद पीएम नीतीश पीएम नरेंद्र मोदी से मिल चुके थे, जिसके बाद लालू यादव ने कहा था पता नहीं नीतीश और बीजेपी के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
5. नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ रहते हुए भी पीएम मोदी के नोटबंदी का समर्थन किया था। जिसके बाद नीतीश पर कई बार निशाना साधा गया।
6. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा था। लेकिन इस पर आरजेडी ने कोई एक्शन नहीं लिया।
ये भी पढ़ें - हत्या के आरोपी हैं नीतीश, बचने के लिए थामा बीजेपी का दामन: लालू
7. सीबीआई ने लालू यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया है। इसके चलते सीबीआई ने पटना सहित देशभर में 12 जगहों पर छापे मारे थे।
8. अभी हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान बिहार के राज्यपाल को एनडीए का उम्मीदवार बनाया गया था जिसको लेकर नीतीश पार्टी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का समर्थन किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App