बिहार: 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राहुल ने झा को सौंपी राज्य की कमान
कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मदन मोहन झा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार में चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है।

कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई प्रदेश कमेटी का गठन करते हुए मदन मोहन झा को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार में चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाया गया है।
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झा और सिंह की नियुक्ति की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अशोक कुमार, कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह और श्याम सुंदर (धीरज) को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ मदन मोहन झा जी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ अखिलेश सिंह जी को प्रचार समिति का चेयरमैन बनने पर बधाई। pic.twitter.com/EBFJ9iz4fs
— INCBihar (@INCBihar) September 18, 2018
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 23 सदस्यीय कार्य समिति और 19 सदस्यीय सलाहकार समिति का भी गठन किया गया है। बिहार कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और विधान परिषद के सदस्य भी हैं।
INC COMMUNIQUE
— INC Sandesh (@INCSandesh) September 18, 2018
Announcement of members of the PCC Working Committee & Advisory Committee of @INCBihar pic.twitter.com/oLz8j4t2lp
आपको बता दें कि बिहार में अशोक चौधरी को पद से हटाये जाने के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली था। इसके बाद से कोकब कादरी कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली सीलिंग मामला: घर का ताला तोड़ने के मामले में बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के खिलाफ FIR दर्ज
कौन है मदन मोहन झा
एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले मदन मोहन झा पहले युवा कांग्रेस में महासचिव बने थे। इसके बाद वह बिहार कांग्रेस में महासचिव नियुक्त किये गए। 1985 से 1995 तक विधानसभा के सदस्य रहे।
मई 2014 से मदन मोहन झा बिहार विधान परिषद में कांग्रेस कोटे से सदस्य हैं। दरभंगा जिले के निवासी झा के पिता नागेंद्र झा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री रहे। स्वयं मदन मोहन झा नीतीश सरकार में महागठबंधन के दौर में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App