राहुल गांधी ने कांग्रेस में अल्पेश ठाकुर का बढ़ाया कद, बिहार कांग्रेस का सचिव बनाया
गुजरात के ओबीसी नेता और विधायक अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस ने पार्टी सचिव नियुक्त कर लिया है। पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है।

ओबीसी नेता और गुजरात की विधानसभा सीट से विधायक अल्पेश ठाकुर को कांग्रेस ने पार्टी सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें बिहार का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
बता दें कि पार्टी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है। दरअसल, बिहार में काफी लंबे समय से यह चर्चा चल रही था कि आखिर बिहार में कांग्रेस पार्टी की कमान किसके हाथ में सौपी जाए।
लेकिन अंत में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अल्पेश ठाकुर के नाम पर मुहर लगाई और उन्हें बिहार कांग्रेस का सचिव नियुक्त करने के साथ पार्टी सह प्रभारी भी बनाया है।
Gujarat MLA Alpesh Thakor appointed Congress Secretary and party co incharge of Bihar (file pic) pic.twitter.com/eXWSO3kYFz
— ANI (@ANI) August 23, 2018
बिहार में काफी संख्या में ओबीसी वोटर हैं और गुजरात चुनाव में अल्पेश ने अपनी छवि ओबीसी नेता के रूप में बनाई थी। जिसके चलते उन्हें पार्टी ने बिहार की कमान सौंपी है।
यह भी पढ़ेंः-पीएम मोदी ने वलसाड में 586 करोड़ की जल आपूर्ति योजना का किया शिलान्यास
हालांकि, अल्पेश को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का करीबी बताया जाता है। गुजरात चुनाव के दौरान राहुल और अल्पेश के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App