Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Bihar Results Live : बिहार में बाहुबली बना NDA, रविशंकर प्रसाद ने 'शॉट गन' को किया 'खामोश', 2.84 लाख वोटों से हराया

लोकसभा चुनाव 2019 (LokSabha Elections 2019) की बिहार की 40 सीटों की मतगणना सूबे के 33 केंद्रों पर वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किये गये हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ नवादा और डिहरी विधानसभा उपचुनाव के मतों की गिनती भी की जा रही है। मतगणना के लिए केंद्रों पर 125 काउंटिंग ऑब्जर्वर और करीब 17 हजार कर्मी तैनात किए गये हैं। प्रत्येक तीन हॉल पर एक काउंटिंग ऑब्जर्वर तैनात हैं। संभावना जतायी जा रही है कि सुबह 10 बजे के बाद प्रारंभिक रुझान मिलने लगेंगे।

Bihar Results Live : बिहार में बाहुबली बना NDA, रविशंकर प्रसाद ने शॉट गन को किया खामोश, 2.84 लाख वोटों से हराया
X

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को मतगणना शुरू हो गयी है। इन सीटों के परिणाम से पांच केंद्रीय मंत्रियों सहित 820 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। बिहार के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह के मुताबिक, हर संसदीय सीट के लिए विधानसभावार मतों की गिनती की जा रही है। राज्य की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नालंदा, बेगूसराय और आरा में विधानसभा की सात-सात सीटें हैं। वहीं अन्य सीटों में विधानसभा की छह-छह सीटें हैं। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे के बाद रुझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर दो बजे से परिणाम आने शुरू हो जाएंगे।

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) कुंदन कृष्णन ने कहा कि सभी मतगणना केंद्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। इन सीटों के नतीजों से केंद्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, राधा मोहन सिंह, रामकृपाल यादव, आरके सिंह और अश्विनी कुमार चौबे के भाग्य का फैसला होगा। इसके अलावा सिने स्टार शत्रुघन सिन्हा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह, छात्र नेता कन्हैया कुमार के भाग्य का फैसला भी होगा।

Lok Sabha Elections Results 2019 Live :

- तेजस्‍वी यादव ने कहा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं जनादेश का सम्मान करते हुए पीएम मोदी को जीत की हार्दिक बधाई देता हूं आशा करते हैं कि इस कार्यकाल में रोजगार, कृषि, विकास और अर्थव्यवस्था पर ध्यान देकर प्रधानमंत्री जी लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। हम अपने कार्यकर्ताओं व महागठबंधन के सभी साथियों को हार्दिक धन्यवाद और बधाई देते हैं कि उन्होंने डटकर लड़ाई लड़ी। हम हार-जीत के कारणों का विश्लेषण कर गांधी, जेपी, लोहिया और जननायक कर्पूरी ठाकुर के विचारों पर अडिग रहते हुए साथ मिलकर बड़ी लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे।

- बिहार की दरभंगा लोकसभा सीट से भाजपा के गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अब्दुल बारी सिद्दीकी को 2,67,979 मतों से हराया।

- नीतीश कुमार ने एनडीए की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है, बिहार की जनता का धन्‍यवाद।

- भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पटना साहिब सीट से शत्रुघ्‍न सिन्‍हा को 2.84 लाख वोटों से हराया।

- गया से जदयू प्रत्याशी विजय मांझी 149901 मतों से आगे चल रहे हैं। महागठबंधन प्रत्याशी जीतनराम मांझी को 303440 मत, विजय मांझी को 453341 मत हासिल हुए। वहीं 28581 लोगों ने किया नोटा।

- बांका लोकसभा सीट से घोषित दसवीं राउंड का परिणाम घोषित हो गया है। जदयू के गिरिधारी यादव 219546, राजद के जय प्रकाश नारायण यादव 126873 व निर्दलीय उम्मीदवार पुतुल कुमारी को 52763 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जदयू प्रत्याशी गिरीधारी यादव राजद के जयप्रकाश नारायण यादव से 92673 मत से आगे चल रहे हैं।

- पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के संजय जायसवाल ने 292213 मतों के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रालोसपा के बृजेश कुशवाहा को हराया।

- गया लोकसभा सीट से जदयू प्रत्याशी विजय मांझी 150254 मतों से आगे। महागठबंधन प्रत्याशी जीतनराम मांझी को 300269 मत, विजय मांझी ने हासिल किए 450523 मत। 28312 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग।

- पाटलिपुत्र संसदीय सीट से 22वें राउंड में रामकृपाल 43694 मतों से आगे चल रहे हैं।

- प्रेस कॉन्फ्रेंस में हथियार लहराने वाले पूर्व विधायक और बक्सर से निर्दलीय प्रत्याशी रहे रामचन्द्र प्रसाद यादव को राजद ने छह वर्षो के लिए पार्टी से निकाला।

- गया सीट से जदयू प्रत्याशी विजय मांझी 145461 मतों से आगे। महागठबंधन प्रत्याशी जीतनराम मांझी को 294796 मत, विजय मांझी ने हासिल किये 440257 मत। 27430 लोगों ने किया नोटा का प्रयोग।

- पटना साहिब से भाजपा के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा बाकी।

- जदयू के ललन सिंह को 335400, निलम देवी को मिले 235221 मत, ललन सिंह 100199 मतों से आगे चल रहे है।

- सारण संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने जमाया कब्जा। दोहरा शतक लगाते हुए राजद प्रत्याशी चंद्रिका राय को लगभग 1 लाख 26 हजार मतों के भारी अंतर से किया पराजित। अधिकारिक घोषणा बाकी।

- पटना में भाजपा के कार्यालय पर समर्थकों ने मनाई भाजपा के जीत की खुशी, ढोल, नगाड़े के साथ समर्थकों ने जमकर किया डांस, एक-दूसरे को लगाए गुलाल-अबीर।

- रविशंकर प्रसाद ने भाजपा की बढ़त पर कहा एनडीए विकास के मुद्दे पर लड़ाई लड़ रही थी, जबकि महागठबंधन अवसरवादी था। गठबंधन में सारे अवसरवादी नेता एक हो गए थे, जिसे जनता ने नकार दिया। रविशंकर ने इस जीत के लिए एनडीए की एकजुटता को प्रमुख बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के गठबंधन के बावजूद बीजेपी का प्रदर्शन काफी उत्साहजनक रहा है।

- बिहार की राजधानी पटना के पटना साहिब लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रुझानों में फिल्म अभिनेता और कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से 1.20 लाख मतों से बढ़त बना ली है। निर्णायक बढ़त मिलते ही उनके पटना स्थित आवास पर जश्न मनने लगा है। बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के बीच भांगड़ा किया और एक-दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी।

- बिहार में विपक्षी महागठबंधन में शामिल कई दलों के प्रमुख नेता प्रारंभिक रुझानों में पिछड़ते नजर आ रहे हैं। महागठबंधन में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी जहां गया से पिछड़ रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा दोनों सीटों काराकाट और उजियारपुर से पीछे चल रहे हैं। इस चुनाव में रालोसपा अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा काराकाट और उजियारपुर से महागठबंधन के प्रत्याशी हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा काराकाट सीट से एनडीए के प्रत्याशी महाबली सिंह से करीब 10000 से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं, वहीं उजियारपुर में वह एनडीए प्रत्याशी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यांनद राय से 30 हजार से ज्यादा मतों से पीछे चल रहे हैं।

- बेगूसराय में चुनावी रुझानों के बीच भाजपा और सीपीआई समर्थकों में हिंसक झड़प हुई। एसपी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि घटना नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक की है। सीपीआई के जिला कार्यालय के सामने यह घटना हुई। बताया जाता है कि गिरिराज सिंह की बढ़त के बाद सीपीआई ऑफिस के कुछ दूर भाजपा के उत्साहित कार्यकर्ता आतिशबाजी कर रहे थे, इसी दौरान दोनों समर्थकों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर नारेबाजी हुई है। दोनों के समर्थक एक दूसरे पर रोड़ेबाजी की जिसके बाद एसपी मौके पर पहुंचे हैं। काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच रही है।

- भाजपा के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 127395 मतों से आगे चल रहे हैं।

- पटना साहिब सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई की कविता गाकर हार मान रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या हार में, क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला ये भी सही, वो भी सही, वरदान नहीं मांगूगा मैं।

- पाटलिपुत्र से आरजेडी उम्मीदवार मीसा भारती मात्र 124 मतों से आगे चल रही हैं।

- वैशाली से आरजेडी प्रत्याशी रघुवंश सिंह 2 लाख वोट से पीछे चल रहे हैं। वैशाली लोकसभा क्षेत्र से लोजपा की वीणा देवी को 420342 वोट मिले जबकि रघुवंश सिंह को 218911 वोट मिले हैं। वीणा देवी 201431 वोट से आगे हैं।

- गिरिराज सिंह ने बढ़त बनाने के बाद ट्वीट कर लिखा कि वंशवाद, क्षेत्रवाद ,जातिवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले को देश ने सिरे से नकार दिया। सबका साथ सबका विकास ..मोदी है तो मुमकिन है।

- बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह 232149, कन्हैया कुमार 109556, तनवीर हसन 70483 वोट प्राप्त किए। अब तक कुल 435057 की गिनती हुई।

- गया से जेडीयू प्रत्याशी विजय मांझी 31571 मतों से आगे। महागठबंधन प्रत्याशी जीतनराम मांझी को 43393 मत और विजय मांझी को 74964 मत मिले। वहीं नोटा को मिले 3691 मत मिले।

- सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छेदी पासवान को 112570, कांग्रेस की मीरा कुमार को 77609 और बीएसपी के मनोज कुमार को 26625 मत मिले। बीजेपी के छेदी पासवान निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस की मीरा कुमार से 34961 मतों से आगे।

- बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह 63 हजार वोटों से आगे हैं। उन्होंने लेफ्ट के कन्हैया कुमार को काफी पीछे छोड़ दिया है। राजद का तनवीर हसन भी काफी पीछे हैं।

- पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद 27000 और पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती 3000 मतों से आगे चल रहे हैं।

- मधुबनी से वीआईपी प्रत्याशी बद्री कुमार पूर्वे उर्फ राजू बद्री पूर्वे ने ईवीएम बदलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जाले विधानसभा के बूथ नंबर 25 में टेबल नंबर 11 पर काउंटिंग के लिए लाया गया ईवीएम मेल नहीं कर रहा है।

- गया से जेडीयू प्रत्याशी विजय मांझी 27270 मतों से आगे। महागठबंधन प्रत्याशी जीतनराम मांझी को 33473 और विजय मांझी को 60743 मत मिले। 2921 मत नोटा को मिले।

- आरा से तीसरे फेज के बाद एनडीए प्रत्याशी बीजेपी के राजकुमार सिंह 18120 मतों से आगे।

- सासाराम संसदीय सीट से बीजेपी के छेदी पासवान कांग्रेस की मीरा कुमार से 16631 वोट से आगे चल रहे हैं।

- उजियारपुर से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी नित्यानंद राय 22000 से आगे।

- काराकाट सीट से जेडीयू प्रत्याशी महाबली सिंह 6000 से अधिक मतों से आगे।

- दरभंगा में पांचवें राउंड के मतदान में बीजेपी उम्मीदवार गोपाल जी ठाकुर 62000 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र कांग्रेस के शाश्वत केदार से 27349 मतों से जेडीयू के वैद्यनाथ महतो आगे चल रहे हैं।

- मधेपुरा में दिनेश चंद्र यादव को 48700 और शरद यादव को 17200 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

- जमुई में दूसरे राउंड के बाद रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान करीब 11 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

- सुपौल में पहले राउंड के बाद एनडीए के दिलेश्वर कामत 27 हजार मतों से हैं आगे।

- वैशाली संसदीय क्षेत्र से लोजपा की बीना देवी महागठबंधन प्रत्याशी रघुवंश प्रसाद सिंह से 5000 वोटों से आगे।

- नवादा में पहला राउंड के बाद 9688 वोटों से एलजेपी प्रत्याशी चंदन सिंह आगे।

- सासाराम संसदीय सीट से कांग्रेस की मीरा कुमार से 6748 वोट से आगे चल रहे हैं बीजेपी के छेदी पासवान।

- सीतामढ़ी में सुनील कुमार पिंटू करीब 15140 हजार मतों से आगे।

- औरंगाबाद में पहले राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी सुशील कुमार 3200 वोट से आगे चल रहे हैं।

- मधेपुरा में जेडीयू के दिनेश चंद्र यादव 20941 मतों से आगे। दिनेश चंद्र को 29187, शरद यादव को 8246 और पप्पू यादव को 4584 मत मिले।

- अररिया में पहले राउंड की गिनती में आरजेडी को 14188, बीजेपी को 34229 मत मिले। बीजेपी को 20041 मतों से आगे।

- झंझारपुर से जेडीयू प्रत्याशी आरपी मंडल आरजेडी प्रत्याशी गुलाब यादव से 22753 मत से आगे

- मधुबनी लोकसभा से वीआईपी प्रत्याशी बद्री पूर्वे से भाजपा प्रत्याशी अशोक यादव 27101 मतों से आगे।

- बेगूसराय सीट से गिरिराज सिंह 18718 वोटों से आगे चल रहे हैं वहीं दूसरे नंबर पर कन्हैया 11205 मत पाए हैं, तीसरे नंबर पर महागठबंधन के तनवीर हसन 8210 मत के साथ हैं।

- चौथे राउंड के बाद दरभंगा से बीजेपी प्रत्याशी करीब 42,000 मतों से आगे चव रहे हैं।

- गया सीट से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पीछे।

- सुपौल में पहले राउंड की मतगणना में छह में से तीन विधानसभा का आंकड़ा मिला। निर्मली में पांच हजार, त्रिवेणीगंज में 3475 एवं सिंहेश्वर में 4300 मतों से एनडीए प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत आगे हैं। कुल बढ़त करीब 13000 मत की है।

- पश्चिम चंपारण संसदीय क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ संजय जायसवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रालोसपा के बृजेश कुशवाहा से 16372 मतों से आगे चल रहे हैं।

- सासाराम संसदीय सीट से बीजेपी के छेदी पासवान कांग्रेस की मीरा कुमार से 4341 वोट से आगे चल रहे हैं।

- कटिहार लोकसभा चुनाव के छह विधानसभा से पहली राउंड की गिनती पर जेडीयू को बढ़त मिली है। 10 हजार मतों से जेडीयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर से आगे चल रहे हैं।

- काराकाट लोकसभा क्षेत्र के पहले राउंड में रालोसपा के उपेंद्र कुशवाहा 1140 वोट से आगे, महाबली को 2123 और उपेंद्र कुशवाहा को 3268 वोट मिले।

- राज्य में कुल 40 सीटों में 31 सीटों के रुझान मिले। यहां 31 सीटों पर एनडीए आगे चल रहा है। बिहार में बीजेपी के साथ जेडीयू और रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा चुनाव लड़ रही हैं। एनडीए की टक्कर आरजेडी गठबंधन से है।

- पहले राउंड के बाद पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद करीब 4000 और पाटलिपुत्र से आरजेडी प्रत्याशी मीसा भारती 800 मतों से आगे।

- काराकाट में अभी पोस्टल बैलट की हो रही है गिनती।

- मधुबनी लोकसभा सीट से पहले राउंड की गिनती के बाद बीजेपी के अशोक यादव 9311 मतों से बद्री पूर्वे से आगे चल रहे हैं।

- दूसरे राउंड के बाद बीजेपी के गोपाल जी ठाकुर 27000 मतों से आगे चल रहे हैं।

- उजियारपुर से बीजेपी प्रत्याशी व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय पहले राउंड में करीब 12000 वोट से आगे चल रहे हैं।

- गोपालगंज में 3000 मतों से जेडीयू के डॉ आलोक कुमार सुमन आगे चल रहे हैं।

- झंझारपुर प्रत्याशी आरपी मंडल शुरुआती रुझानों में आरजेडी प्रत्याशी गुलाब यादव से 3491 मत से आगे।

- सीतामढ़ी में जेडीयू प्रत्याशी सुनील कुमार तीन हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

- मोतिहारी में अभी मतगणना शुरू नहीं हो सकी है।

- कटिहार लोकसभा चुनाव के छह विधानसभा से पहली राउंड की गिनती में जेडीयू को बढ़त। 10 हजार मतों से जेडीयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर से आगे।

- पश्चिम चंपारण में प्रथम चक्र के मतगणना में भाजपा के संजय जायसवाल 15 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

- सुपौल से जेडीयू और आरा से बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

- बेगूसराय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। यहां उनके सामने लेफ्ट के कन्हैया कुमार चुनावी मैदान में खड़े हैं।

- दरभंगा में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर 3700 वोट से आगे चल रहे हैं।

- वाल्मीकिनगर सीट से जेडीयू 512 मतों से आगे।

- मुजफ्फरपुर में पोस्टल बैलेट एव ईटीपीबीएस की गिनती करते मतदान कर्मी।

- रोहतास में मीरा कुमार के पुत्र अंशुल मतगणना स्थल पर पहुंचे।

- जमुई में मतगणना शुरू, जमुई के जिलाधिकारी ने कहा है कि कोई मतगणना कर्मी द्वारा वोट की गोपनीयता भंग की जाती है, तो उन्हें 90 दिन की जेल होगी एवं फाइन भी होगी।

- पूरे बिहार में एक साथ मतणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पटना में वोटों की काउंटिंग शुरू। इलेक्ट्रानिक ट्रांसफरेबल पोस्टल बैलेट और पोस्टल बैलट खुला। ईटीपीडीएस में मतों की संख्या 1787 और पोस्टल बैलेट के मतों की संख्या 2580 है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story