Video: उपेंद्र कुशवाहा भाजपा की तुलना सीता से कर बोले- जिसे मंच पर देख लोग सिर झुकाते हैं, वो मंच के पीछे पीती हैं सिगरेट
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी का प्रचार करने के लिए दरभंगा पहुंचे।

लोकसभा चुनाव 2019 / राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आज महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी का प्रचार करने के लिए दरभंगा पहुंचे। यहां पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा की तुलना रामलीला के पात्र सीता से की है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब रामलीला का पर्दा उठता है तो पर्दे के पीछे कई लोग होते हैं और एक शख्स सीता माता का रुप में दिखता है। जिसके देखकर रामलीला देखने वाले लोग सीता माता के सम्मान में उस शख्स को देखर सिर झुका लेते हैं।
#WATCH Upendra Kushwaha, RLSP in Darbhanga: In Ram leela when the curtain rises a person comes dressed as Sita mata.....people who watch Ram leela bow their heads out of respect, if you go behind curtain the same Sita ji can be seen smoking a cigarette. This is the face of BJP. pic.twitter.com/2Z1wepXCcH
— ANI (@ANI) April 25, 2019
उन्होंने आगे कहा कि अगर पर्दे के पीछे देखते हैं तो वही व्यकित जो सीता का रुप धारण किए हुए था उसे सिगरेट पीता देखते हैं। बस भाजपा के यही चेहरा है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App