लोकसभा चुनाव 2019 / तेजस्वी बोले- क्या BJP में कोई माई का लाल है, जिसने..
लोकसभा चुनाव 2019 की जैसे- जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे- वैसे सियासी बयानों बढ़ती जा रहा रही है। बयान बाजी में नेता मर्यादा की सीमा भी लांघने लगे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 की जैसे- जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे- वैसे सियासी बयानों बढ़ती जा रहा रही है। बयान बाजी में नेता मर्यादा की सीमा भी लांघने लगे हैं।
बिहार में लालू प्रसाद यादव के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा नेताओं व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए 'माई का लाल' और 'मां का दूध पिया है' जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल किया है।
क्या BJP में ऐसा कोई माई का लाल है या जिसने माँ का दूध पिया है जो यह गारंटी दे सके कि 2019 में भाजपाई वोट लेकर चुनाव बाद नीतीश जी पलटी मार धोखाधड़ी नहीं करेंगे??
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2019
इसमें अभद्र भाषा कौन सी है?
11 करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान करना अमर्यादित, अनैतिक,असभ्य और अभद्र कर्म है। समझें। https://t.co/okaid6xQEZ
मोदी जी मुद्दों से डरते है इसलिए मुर्दों की बात करते है। #मोदी_नहीं_मुद्दे_पे_आइये pic.twitter.com/EiqDO0NYpv
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 20, 2019
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या भाजपा में ऐसा कोई माई का लाल है या जिसने मां का दूध पिया है जो यह गारंटी दे सके कि 2019 में भाजपाई वोट लेकर चुनाव बाद नीतीश जी पलटी मार धोखाधड़ी नहीं करेंगे?
इसमें अभद्र भाषा कौन सी है? 11 करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान करना अमर्यादित, अनैतिक,असभ्य और अभद्र कर्म है। समझें। इसके अलावा पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि मोदी जी मुद्दों से डरते है इसलिए मुर्दों की बात करते है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App