लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में भूचाल, मतदाता कर रहे मतदान का बहिष्कार, जाने क्या है मामला
बिहार में चुनाव बूथ दूर बनाए जाने मतदाता नाराज हैं और वे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। गया के परैया के पिराचक, बदलचक, भतूचक गांवों के 800 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 11 April 2019 12:00 PM GMT
बिहार में चुनाव बूथ दूर बनाए जाने मतदाता नाराज हैं और वे मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं। गया के परैया के पिराचक, बदलचक, भतूचक गांवों के 800 मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। 800 की आबादी वाले गांव का मतदान बूथ तीन किलोमीटर दूर सलेमपुर गांव में बनाया गया है। जिससे आक्रोशित मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है।
वहीं गुरारू के इटमा गांव जो कनौसी पंचायत क्षेत्र में पड़ता हैं। यहां सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। बूथ नंबर पांच पर केवल दो वोट डाले जाने के बाद ही ग्रामीणों ने मतदान न करने की घोषणा कर दी है। इस कारण दो वोट डाले जाने के बाद मतदान बंद है।
बताया जा रहा है कि मुंगेर के तारापुर विधान सभा में बूथ शंख्या 253,254 पर अभी तक मतदान शुरु भी नहीं हुआ है। 5 किलोमीटर दूर बूथ बनाए जाने से नाराज बसुदेपुर के निवासीयों ने मतदान का बहिष्कार किया गया है। इधर, हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र स्थित बेसिक स्कूल के केंद्र संख्या 190 एवं 188 पर लगभग डेढ़ घंटे ईवीएम मशीन खराब रहने से मतदान कार्य बाधित रहा। कई मतदाता बिना वोट दिये लौटे।
बता दें कि आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में 227 राष्ट्रीय दलों समेत कुल 1279 प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story