लोकसभा चुनाव 2019: गया के डुमरिया गांव में पाया गया जिन्दा बम, मची अफरा-तफरी
लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार के गया के डुमरिया गांव में एक जिन्दा बम पाया गया है। बम मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। बम को सुरक्षाकर्मी नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बिहार के गया के डुमरिया गांव में एक जिन्दा बम पाया गया है। बम मिलने से अफरा-तफरी मच गई है। बम को सुरक्षाकर्मी नाकाम करने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि आज लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के लिए 20 राज्यों की 91 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस चरण में 227 राष्ट्रीय दलों समेत कुल 1279 प्रत्याशी चुनावी जंग लड़ रहे हैं।
किस राज्य में कितनी सीटों पर जारी है मतदान
उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट (8 पर मतदान) : मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, कैराना, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, गाजियाबाद।
उत्तराखंड लोकसभा सीट (5 पर मतदान) : टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा़, नैनीताल-उद्धमपुर, हरिद्वार।
बिहार लोकसभा सीट (4 पर मतदान) : गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद।
पश्चिम बंगाल लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : अलीपुरदुआर, कूच बिहार
छत्तीसगढ़ लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : बस्तर
महाराष्ट्र लोकसभा सीट (7 पर मतदान) : रामटेक, वर्धा, भंडारा-गोंदिया, नागपुर, गढ़चिरौली चिमूर, यवतमाल-वाशिम, चंद्रपुर
ओडिशा लोकसभा सीट (4 पर मतदान) : बेरहामपुर, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर।
जम्मू-कश्मीर लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : जम्मू व बारामूला।
असम लोकसभा सीट (5 पर मतदान) : जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, तेजपुर, कलियाबोर।
अरुणाचल प्रदेश लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : वेस्ट अरुणचल और अरुणाचल ईस्ट
त्रिपुरा लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : त्रिपुरा पश्चिम
मणिपुर लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : बाहरी मणिपुर
मिजोरम लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : मिजोरम
मेघालय लोकसभा सीट (2 पर मतदान) : शिलांग व तुरा
सिक्किम लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : सिक्किम
नागालैंड लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : नागालैंड
अंडमान-निकोबार लोकसभा सीट (1 पर मतदान) : अंडमान-निकोबार
लक्षद्वीप लोकसभा सीट (1 पर मतदान) - लक्षद्वीप
आंध्र प्रदेश लोकसभा सीट (25 पर मतदान) : नारासाराओपेट, विजयवाड़ा, गुंटूर, राजामुंड्री, कुर्नूल, राजमपेट, अनंतपुर, काकीनाडा, चित्तूर, ओंगोले, बापटला, श्रीकालुम, मच्छीपटनम, नारासपुरम, अमालापुरम, अनकापल्ली, हिंदुपुर, विशाखापट्नम, इलुरु, नेल्लोर, नंदयाल, विजियाग्राम, तिरुपति, अराकु, कड्प्पा, बोबली, पर्वथीपुरम, तेनाली, भद्रचलम।
तेलंगाना लोकसभा सीट (17 पर मतदान) : अदीलाबाद, पेड्डापल्ले, करीमनगर, निजामाबाद, जाहिराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नगरकुरनूल, नालगोंडा, भोंगीर, वारंगल, महबूबाबाद।
लोकसभा चुनाव 2019 टाइम टेबल
लोकसभा चुनाव 2019 प्रथम चरण = गुरुवार, 11 अप्रैल 2019 = 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों पर मतदान
अधिकांश संसदीय निर्वाचनक्षेत्रों में मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच
वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह 7 से शाम 5, 7 से 4 और 7 बजे से शाम 3 बजे होगा।
उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान
आंध्रप्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे
उत्तराखंड में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान
ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, और महाराष्ट्र में सुबह 7 बजे से शाम 6,5,4 और 3 बजे तक होगा।
असम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, सिक्किम और त्रिपुरा पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे के बीच मतदान
बाहरी मणिपुर, नगालैंड और मेघालय में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Lok Sabha Elections 2019 Live News Update Bihar Lok sabha Elections Gaya Live Bomb Dumariya lok sabha chunav live news Lok Sabha Election news live update lok sabha elections 2019 first phase voting live update lok sabha chunav lok sabha chunav date lok sabha chunav 2019 date list lok sabha chunav list bihar news uttarakhand news uttar pradesh news chhattisgarh news jammu kashmir news लोकसभा चुनाव लोकसभा चुनाव 2019 लोकसभा चुनाव स�