Lok Sabha Election 2019 Phase 6 : बिहार के शिवहर में होमगार्ड की राइफल से चली गोली, शिक्षक की गई जान
बिहार के शिवहर संसदीय सीट पर मतदान शुरू होने से पूर्व ही डुमरी कटसरी प्रखंड के माधवपुर सुंदर गांव के बूथ संख्या 275 पर मतदान के मद्देनजर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की लापरवाही से गोली चल गई जिसमें एक शिक्षक की जान चली गई।

बिहार के शिवहर संसदीय सीट पर मतदान शुरू होने से पूर्व ही डुमरी कटसरी प्रखंड के माधवपुर सुंदर गांव के बूथ संख्या 275 पर मतदान के मद्देनजर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड की लापरवाही से गोली चल गई जिसमें एक शिक्षक की जान चली गई। शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन वह बच न सका। बताया जा रहा है कि शिक्षक शिवेन्द्र कुमार व अन्य मतदान कर्मी मतदान की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी बीच गोली चल गई। शिक्षक सीतामढ़ी का रहने वाला बताया जा रहा है।
घटना के बाद डुमरी कटसरी थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां पहुंचकर मामले की जांच में जुटे। मतदान कार्य चल रहा है। गोली चलने के बाद मतदान केन्द्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। सूचना पाते ही आला अधिकारी पोलिंग बूथ पर पहुंचे। शिक्षक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App