बेगूसराय सीट से कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का RJD करेगी समर्थन: CPI
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार की बेगूसराय सीट से उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करने की अफवाहों को खारिज कर दिया।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) द्वारा जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार की बेगूसराय सीट से उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करने की अफवाहों को खारिज कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बिहार की की बेगूसराय लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार को मैदान में उतारने का मन बनाया है।
इसके बाद खबरें आई थी कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) बेगूसराय लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी का समर्थन नहीं करेगी। लेकिन अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने इन अफवाहों को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है।
Communist Party of India (CPI) on Thursday rejected the rumours about Rashtriya Janata Dal (RJD) not supporting former JNU students' union leader Kanhaiya Kumar's candidature from Begusarai Lok Sabha seat.
— ANI Digital (@ani_digital) January 17, 2019
Read @ANI story | https://t.co/ZyA0SJfY1S pic.twitter.com/yzBvDlQnGJ
चार्जशीट के बाद भी लड़ेंगे चुनाव
कन्हैया कुमार पर साल 2016 में जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी (JNU) के अंदर देशद्रोही नारे लगाने और अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।
इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस ने कन्हैया कुमार समेत कई लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि कन्हैया कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद भी वो बेगुसराय सीट से चुनाव लड़ेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- communist party of india cpi rjd rjd support kanhaiya kumar jawaharlal nehru university jnu kanhaiya kumar kanhaiya kumar to contest from begusarai lok sabha election 2019 begusarai lok sabha seat lalu prasad yadav rashtriya janata dal hindi news breaking news भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी जवाहरलाल नेहरु यूनिवर्सिटी ज�