केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- देश के टुकड़े करने वालों के लिए मैं 'गिद्धराज' हूं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने गांव बड़हिया के अपना मतदान डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि मैं यहां राजग प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने गांव बड़हिया के अपना मतदान डालने के बाद पत्रकारों से कहा कि मैं यहां राजग प्रत्याशी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन का मताधिकार का प्रयोग किया। अब मैं बेगूसराय में मतदाताओं को जागरूक करने जा रहा हूं।
पत्रकारों के पूछे जाने पर कि गिरिराज सिंह नाम बदल कर 'गिद्ध राज' हो गया है, इस पर उन्होंने कहा कि देश के टुकड़े करने वाले के लिए 'गिद्ध राज' हूं और ये बात मैं गर्व से कहुंगा। उन्होंने कहा कि राजग गठबंधन देश में 403 सीट जीतेंगी। साथ ही दो सौ प्रतिशत देश का प्रधानमंत्री पुनः नरेंद्र मोदी जी ही बनेंगे।
गठबंधन से आरजेडी के उम्मीदवार तनवीर हसन ने लोगों को कन्हैया और गिरिराज सिंह की मिलीभगत से बचने की सलाह देते हुए केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह को 'गिद्धराज' बोला था। उन्होंने कहा था कि बेगूसराय पर गिद्ध दृष्टि गिरिराज सिंह लगाए हुए हैं। इसीलिए पत्रकारों ने 'गिद्धराज' वाली बात को गिरिराज सिंह से पूछा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App