लोकसभा चुनाव 2019 : NDA को लगा झटका, बिहार के सीतामढ़ी में JDU प्रत्याशी ने लौटाया टिकट
लोकसभा चुनाव 2019 में एक ओर जहां टिकट न मिलने पर नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं वहीं बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू के प्रत्याशी डॉक्टर वरुण कुमार ने टिकट लौटाकर सबको चौंका दिया।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 3 April 2019 2:51 PM GMT
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019 ) में एक ओर जहां टिकट न मिलने पर नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी में जा रहे हैं वहीं बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू के प्रत्याशी डॉक्टर वरुण कुमार ने टिकट लौटाकर सबको चौंका दिया।
वरुण कुमार द्वारा टिकट वापस करने को लेकर कहा जा रहा कि उन्हें जनता दल युनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का सहयोग नहीं मिल रहा था। जिसके कारण उन्होंने टिकट वापस कर दिया। उनके इस फैसले ने एनडीए को चौंका दिया है।
सीतामढ़ी में 6 मई को मतदान होगा। बिहार में एक ओर जहां कई दलों का महागठबंधन चुनाव लड़ रहा है तो उन्हें चुनौती देने के लिए जेडीयू, भाजपा और रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा ने आपसी गठबंधन किया है।
1.5 करोड़ मतदाता पहली बार डालेंगे वोट
मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2019) में मतदान करने वालों की संख्या लगभग 90 करोड़ होगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार बताया।
उन्होंने कहा कि इस बार लगभग 10 लाख मतदान केंद्र होंगे, जो 2014 के आम चुनाव में रहे नौ लाख से अधिक हैं। कुल मतदाताओं में 1.50 करोड़ मतदाता 18-19 साल के होंगे।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए एक बहुत ही व्यापक तैयारी की है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- Lok Sabha Elections 2019 varun kumar JDU Nitish kumar Bihar news लोकसभा चुनाव 2019 वरुण कुमार नितीश कुमार नीतीश कुमार नीतिश कुमार Lok Sabha Election 2019 Lok Sabha Elections 2019 lok sabha elections 2019 date lok sabha elections 2019 schedule lok sabha elections 2019 predictions Lok Sabha Elections 2019 code of conduct Lok Sabha Elections 2019 Aachar Sanhita Lok Sabha Chunav 2019 ki aachar san
Next Story