Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019 : एनडीए ने बिहार में उम्मीदवारों की सूची जारी की, शत्रु की जगह रविशंकर उतरेंगे मैदान में

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए एनडीए (NDA) आज बिहार में अपने प्रत्याशियों का ऐलान करेगी। बिहार में 40 लोकसभा सीटे हैं। एनडीए में जेडीयू, बेजेपी और लोजपा शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 : एनडीए ने बिहार में उम्मीदवारों की सूची जारी की, शत्रु की जगह रविशंकर उतरेंगे मैदान में
X

Bihar NDA Candidate List

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए एनडीए (NDA) आज बिहार (Bihar) में अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया। बिहार में 40 लोकसभा सीटे हैं। एनडीए में जेडीयू, बेजेपी और लोजपा शामिल हैं। बिहार में भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने प्रत्याशियों की सूची जारी की।

इस मौके पर उनके साथ लोजपा और जेडीयू के नेता मौजूद रहे। भाजपा और जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं लोजपा 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में होने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट कटा है। उनकी जगह पटना साहिब सीट से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे।

राधामोहन सिंह, राजीव प्रताप रूढ़ी और गिरिराज सिंह को भाजपा ने फिर से मैदान में उतारा है। खगड़िया लोकसभा सीट लोजपा की है लेकिन लोजपा ने अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेगे। वह इस बार राज्यसभा से सदन में पहुंचेंगे।

दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद का भी टिकट भाजपा ने काटा है। उनकी जगह गोपाल जी ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। गया, गोपालगंज और झंझारपुर सीट पर भाजपा की जगह जेडीयू चुनाव लड़ेगी। नवादा से सांसद रहे गिरिराज सिंह को बैगूसराय से टिकट मिला है। यहां भोला सिंह सांसद थे।

देखें किसे कहां से मिला टिकट

क्रम संख्या लोकसभा सीट का नाम प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम
1 अररिया प्रदीप सिंह भाजपा
2 आरा राजकुमार सिंह भाजपा
4 उजियारपुर नित्यानंद राय भाजपा
3 औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह भाजपा
5 काराकाट महाबली सिंह जेडीयू
6 किशनगंज महमूद अशरफ जेडीयू
7 खगड़िया ---- लोजपा
8 गया विजय कुमार मांझी जेडीयू
9 गोपालगंज आलोक कुमार सुमन जेडीयू
10 जमुई चिराग पासवान लोजपा
11 जहानाबाद चंद्रमेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जेडीयू
12 झंझारपुर रामप्रीत मंडल जेडीयू

13

दरभंगा गोपाल जी ठाकुर भाजपा
14 नवादा चंदन कुमार लोजपा
15 नालन्दा कौशलेंद्र कुमार जेडीयू
16 पटना साहिब रविशंकर प्रसाद भाजपा
17 सारण राजीव प्रताप रूढ़ी भाजपा
18 पाटलिपुत्र रामकृपाल यादव भजपा
19 महाराजगंज जनारदन सिंह भाजपा
20 मुंगेर राजीव रंजन सिंह जेडीयू
21 हाजीपुर पशुपति कुमार पारस लोजपा
22 वैशाली वीणा देवी लोजपा
23 पश्चिम चम्पारण डॉ संजय जायसवाल भाजपा
24 पूर्णिया संतोष कुमार कुशवाहा जदयू
25 पूर्वी चम्पारण राधामोहन सिंह भाजपा
26 बक्सर अश्विनी कुमार चौबे भाजपा
27 बांका गिरधारी यादव जेडीयू
28 बेगूसराय गिरिराज सिंह भाजपा
29 भागलपुर अजय कुमार मंडल जेडीयू
30 मधुबनी अशोक कुमार यादव भाजपा
31 मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव जेडीयू
32 मुजफ्फरपुर अजय निषाद भाजपा
33 वाल्मीकि नगर वैद्यनाथ प्रसाद महतो जेडीयू
34 शिवहर रमा देवी भाजपा
35 समस्तीपुर रामचंद्र पासवान लोजपा
36 सासाराम छेदी पासवान भाजपा
37 सीतामढ़ी डॉ वरुण कुमार जेडीयू
38 सीवान कविता सिंह जेडीयू
39 सुपौल दिनेश्वर कामेध जेडीयू
40 कटिहार दुलाल चंद गोस्वामी जेडीयू

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story