Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

लोकसभा चुनाव 2019: समस्तीपुर में अमित शाह बोले- राहुल बाबा अफ्सपा कानून आपके पूरे जीवन में नहीं हटेगा, दीदी पर दिया बड़ा बयान

भारतयी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के चौथ चरण का चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार के समस्तीपुर पहुंचे हैं। यहां पर अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अफ्सपा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है।

लोकसभा चुनाव 2019: समस्तीपुर में अमित शाह बोले- राहुल बाबा अफ्सपा कानून आपके पूरे जीवन में नहीं हटेगा, दीदी पर दिया बड़ा बयान
X

भारतयी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव 2019 के चौथ चरण का चुनाव प्रचार करने के लिए बिहार के समस्तीपुर पहुंचे हैं। यहां पर अमित शाह ने एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए अफ्सपा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है।

अमित शाह ने कहा कि कश्मीर के अंदर सुरक्षा बल और सेना की सुरक्षा के लिए अफ्सपा (AFSPA) का कानून बना है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि अफ्सपा का कानून हटाएंगे। मैं राहुल बाबा से कहने आया हूं कि अफ्सपा कानून आपके पूरे जीवन में नहीं हटेगा, आपके बाद जो गांधी आएगा वो भी नहीं हटा पाएगा।

कश्मीर भारत माता का मुकुट है। कश्मीर हिंदुस्तान का अभिन्न अंग है। महामिलावट के नेता कश्मीर को भारत से अलग करना चाहते हैं। इसके लिए इन्हें हमारी जान के ऊपर से जाना होगा।

इसके बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि दीदी को समझ आ गया है कि वो जितनी मुसीबतें खड़ी करेंगी, उतनी ही ज्यादा ताकत से कमल खिलने वाला है। पहले तीन चरणों के मतदान के बाद साफ है कि पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू गया है। बंगाल का कोना-कोना बोल रहा है, सिंडिकेट का सिंहासन डोल रहा है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story