लोकसभा चुनाव 2019ः भाकपा ने कन्हैया कुमार को बेगुसराय सीट से बनाया प्रत्याशी
भाकपा ने रविवार को बेगुसराय लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के तौर पर कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा की। भाकपा की ओर से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद अब इस सीट से केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और राजद उम्मीदवार के साथ उनका त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

X
टीम डिजिटल/हरिभूमि, दिल्लीCreated On: 25 March 2019 1:01 AM GMT Last Updated On: 25 March 2019 1:01 AM GMT
भाकपा ने रविवार को बेगुसराय लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवार के तौर पर कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा की। भाकपा की ओर से जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद अब इस सीट से केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और राजद उम्मीदवार के साथ उनका त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
पार्टी ने आरा और उजियारपुर लोकसभा सीटों से क्रमश: भाकपा (माले) लिबरेशन और माकपा को समर्थन करने का फैसला किया है।
भाकपा के राष्ट्रीय सचिव के. नारायण ने कहा, ‘‘हम पहले ही अपने उम्मीदवार के तौर पर कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा कर चुके हैं। आज पार्टी का केंद्रीय सचिवालय ने इस पर अपनी सहमति दी और औपचारिक रूप से बेगुसराय से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गयी। उनके सांसद बनने पर हमें कोई संदेह नहीं है।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story